जहानाबाद, नवम्बर 27 -- चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, जीएनएम, एएनएम को दिलायी गयी शपथ अरवल, निज संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सिविल सर्जन डॉक्टर राय कमलेश्वर नाथ सहाय की अध्यक्षता में बाल विवाह के खिलाफ शपथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, जीएनएम, एएनएम शामिल हुए। आयोजित शपथ समारोह में सबसे पहले सिविल सर्जन के द्वारा सभी को शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन हैं। यह बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बड़ा बाधक है तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। उन्होंने कहा कि शपथ के बाद सभी लोग बाल विवाह के खिलाफ हर संभव रोकने का प्रयास करेंगे। किसी समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह नहीं होने देने का क...