गया, दिसम्बर 6 -- केंद्र सरकार की बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास निगम गया और प्रयास जैक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चल रहा है। 4 दिसंबर से ज़िले के आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय और गांवों में व्यापक तरह से अभियान चल रहा है। संस्था के जिला समन्वयक देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का संदेश हर घर, हर मोहल्ले और हर गांव में पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान में अग्रणी बनकर उभरे बच्चे विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में प्रयास संस्था के गौतम परमार ,प्रियंका कुमारी,अजीत कुमार और बिनोद कुमार आदि सदस्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.