मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजनफ्फरपुर, हिप्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर चार प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीयुष प्रभाकर व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने झंडा दिखाकर कचहरी परिसर से इन प्रचार रथों को रवाना किया। मौके पर न्यायिक अधिकारी, एडवाकेट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वालेंटियर पर न्यायालय के कर्मचारी मौजूद थे। यह प्रचार रथ जिले के गांवों में घूम कर बाल विवाह की कुरीतियों से लोगों को अवगत कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...