कोडरमा, फरवरी 7 -- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जयनगर, निज प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के तहत प्रखंड में बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड परिसर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन और छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला समाज कल्याण विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए गंभीर खतरा है...