गिरडीह, फरवरी 25 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पंचायत सचिव को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। अंचल अधिकारी शशिभूषण वर्मा ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागी को बाल विवाह रोकथाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.