मधुबनी, फरवरी 7 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का संदेश जिले में जन जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन रवाना किया गया। उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रश्मि, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता सिम्पा ठाकुर ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी प्रखंडों में दो दिन जागरूकता वाहन से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन एवं सर्वो प्रयास संस्थान के द्वारा जागरुकता वाहन के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के प्रति खबरदार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाल विवाह अपराध है। बाल विवाह करने और करवाने वाले को 2 साल तक की सजा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.