कोडरमा, नवम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को पूरे जिले में जागरुकता कार्यक्रमों और सामूहिक शपथ समारोहों का व्यापक आयोजन किया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सामुदायिक संस्थाओं में बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं तथा स्थानीय ग्रामीणों ने एक स्वर में बाल विवाह का विरोध करते हुए शपथ ली। इन कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, इसके विरुद्ध बने कानूनी प्रावधान, बाल सुरक्षा से जुड़े नियमों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बाल विवाह को न केवल बाल अधिकारों का हनन, बल्कि भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर आघात बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.