दरभंगा, जनवरी 10 -- तारडीह। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष गहन जागरूकता अभियान की कड़ी में एक दिवसीय आंगनबाड़ी सेविका के साथ जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ प्रिती कुमारी ने किया। बीडीओ श्रीमती कुमारी ने कहा कि बाल विवाह से संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी तथा बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...