गाजीपुर, जनवरी 10 -- गाजीपुर। थाना मरदह पर आयोजित थाना दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है, जिससे बालिकाओं को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बाल विवाह रोकने को लेकर लोगों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मरदह थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही महिला कल्याण विभाग की वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने भी सहभागिता की। टीम द्वारा आसपास के मंदिरों और महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं और आम लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...