औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दीप ज्योति कल्याण संस्थान की ओर से बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख गीता सिंह एवं उनके प्रतिनिधि दीपक उर्फ बुलबुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह, थानाध्यक्ष शंभू कुमार तथा संस्थान के सीएसडब्ल्यू बिंदु कुमार ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई और होल्डिंग पर हस्ताक्षर कराए। प्रखंड प्रमुख गीता सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए गंभीर समस्या है और इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने सभी से इस कुप्रथा के खिलाफ मिलकर प्रयास करने की अपील की। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसके मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.