बगहा, जनवरी 7 -- बेतिया। नालसा द्वारा चलाए जा रहे सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकार मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार तथा महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में इस प्रशिक्षण समारोह में अधिकतर मित्रों को बाल विवाह के रोकथाम को ले आम जन मानस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई। सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और भलाई पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने उपस्थित अधिकार मित्रों को बच्चों के माता-पिता अभिभावकों को ज्ञान और संसाधनों के साथ बाल विवाह के लिए सामाजिक और पारिवारिक दबाव का सामना करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने को कहा। वही बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें संरक्षण आदेश ,प्रतिबंध आदेश ,ब...