सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। छोटानागपुर कल्याण निकेतन एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन्स के तत्वावधान में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जागरुकता रथ को प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया संगीता मिंज एवं विधायक प्रतिनिधि मो कारू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर प्रमुख ने कहा कि जागरूकता रथ ग्रामीण समुदायों में बाल विवाह के दुष्परिणामों को लेकर चेतना फैलाने का सशक्त माध्यम बनेगा और लोग इस कुप्रथा के विरुद्ध आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह का उन्मूलन केवल गैर सरकारी संगठनों या सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर ग्रामीण समुदायों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जब सभी लोग मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ खड़े होंगे तभी इसका स्थायी रूप से अंत संभव है।

हिंदी ह...