दुमका, फरवरी 4 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय परिसर से मंगलवार को ग्राम ज्योति एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ प्रखंड के सभी पंचायतों व गांवों में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि बाल विवाह समाज की गंभीर समस्या है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को नुकसान पहुंचाती है। अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगामी वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है। जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित क...