अररिया, मई 5 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बाल विवाह को रोकने के लिए अब धर्म गुरूओं का सहयोग लिया जाएगा। इसको लेकर बथनाहा थाना परिसर में धर्म गुरूओं के साथ बैठक सह जन संवाद आयोजित की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला पुलिस अररिया व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के तत्वाधान में आयोजित जन संवाद में मौलवी, पंडित व आमजनों सहित जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता नवीन कुमार ने की। जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक पंचायत में बाल विवाह से होने वाले नुकसान से लोगों को अवगत कराने, जागरूकता अभियान चलाने सहित अन्य पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने कहा कि बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए जन प्रतिनिधियों, पुजारी पंडित व मौलवी की भूमिका महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.