गिरडीह, फरवरी 23 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। बाल विवाह पर रोक और फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के चट्टी पंचायत सचिवालय में रविवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया भुनेश्वर साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। कम उम्र में विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। खासकर लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर इसका गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन और समाज का सहयोग करें तथा अपने बच्चों को शिक्षा के...