धनबाद, जुलाई 22 -- कतरास, प्रतिनिधि। विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रायोजित एवं डीएलएसए सचिव के निर्देश पर श्यामडीह स्थित निचितपुर पंचायत सचिवालय में बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सरकारी योजनाओं के भारतीय संविधान की विशेषताओं, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बाल श्रमिक, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों तथा उसके रोकथाम को लेकर आवश्यक कानून के बारें में बताया गया। आगामी दिनों में दिव्यांग शिविर आयोजित कर दिव्यागों को प्रमाण पत्र दिए जाने की बात भी कही गई। स्पॉन्सरशीप योजना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएलएसए के द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता के बारें में बताया गया। 15100 टोल फ्री नंबर भी लोगों को उपलब्ध कराया गया। मौके पर मुख्य रूप से बाघमारा महिला थाना के ऋचा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.