गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह। जमुआ प्रखंड में एक नाबालिग जोड़ी का गांव समाज की भीड़ ने जबरन शादी करायी। यह बाल विवाह की घटना 12 जून की संध्या 5 बजे घटित हुई थी। घटना की सूचना पर जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रेन, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान ने संज्ञान लिया है। अभियान से जुड़े समुदाय स्तरीय बाल अधिकार कार्यकर्ता किशन रजक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी जमुआ को एक पत्र लिखकर बाल विवाह अनुष्ठान में शामिल सभी लोगों पर विधिक कार्रवाई हेतु अनुरोध किया था। बाल विवाह निषेध पदाधिकारी जमुआ ने नवडीहा ओपी को इसकी जांच कर बाल कल्याण समिति गिरिडीह के समक्ष लड़का लड़की को प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। तदुपरान्त शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष नाबालिग जोड़े को प्रस्तुत किया गया। बाल अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेश कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.