फरीदाबाद, दिसम्बर 9 -- फरीदाबाद। बाल विवाह के खिलाफ मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। राजीव नगर, मौजपुर गांव सहित कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि समाज के संयुक्त प्रयासों से ही इस कुप्रथा को खत्म किया जा सकता है। प्रशासन की टीम ने लोगों को बाल विवाह के नुकसान और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी और बाल विवाह न करवाने की शपथ दिलाई। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी कराना अपराध है। इसके उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास को रोक देता है तथा शिक्...