गुमला, जनवरी 8 -- बसिया। प्रखंड सभागार में बीपीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीपीओ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसे रोकने के लिए विद्यालय स्तर से ही जागरूकता अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। इसके साथ ही ई-कल्याण छात्रवृत्ति से संबंधित सूची समय पर तैयार कर प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विद्यालय संचालन और शिक्षा गुणवत्ता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। गुरु गोष्ठी में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...