चाईबासा, जनवरी 9 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड के राजकीय रसेल उच्च विद्यालय परिसर में समाज कल्याण निदेशालय, झारखंड के तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान के तहत अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित एवं सशक्त महिला-सशक्त झारखंड के संकल्प को जमीनी स्तर पर मजबूती देना रहा। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्यगत दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही समाज में हो रहे बाल विवाह के मामलों पर समय रहते आवाज उठाने और प्रशासन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.