मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। बंजरिया प्रखंड के पंचायत भवन में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिसवा पूर्वी के मुखिया तान्या प्रवीण ने उपस्थित सभी बालिकाओं व महिलाओं को बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक शपथ दिलाई। इसमें समाज में जागरूकता फैलाने व किसी भी बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग को देने का संकल्प व्यक्त किया गया। साथ ही बेटियों के नाम पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बालिकाओं को बाल विवाह के कानूनी प्रतिबंध, इसके सामाजिक दुष्प्रभाव तथा रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को यह समझाया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है। जेंडर आधारित हिंसा, लैंगिक भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.