फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद। बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को जिला-स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु यादव रहीं। उन्होंने बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। ऋतु यादव ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम हेतु सामुदायिक जागरूकता, विद्यालय स्तर पर नियमित संवाद, जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, परामर्श एवं समय पर हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय बढ़ाते हुए बाल अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन किया। बाल विवाह मुक्त कैंपेन की शुरुआत पिछले वर्ष 27 नवंबर हुई थी। इसे एक साल पूरा हो गया है। इसी श्रेणी में शु...