जौनपुर, जनवरी 12 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना परिसर में रविवार की शाम बाल विवाह रोकने को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश कुमार मिश्र ने बाल विवाह को सामाजिक अपराध करार देते इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने बाल विवाह रोकने से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बाल विवाह में शामिल पाए जाने पर आयोजक, अभिभावक और सहयोगी सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विवाह समारोह की बुकिंग से पूर्व वर-वधू के आधार कार्ड की जांच अनिवार्य है। यदि उम्र की पुष्टि किए बिना किसी सेवा का संचालन किया गया तो संबंधित संचालक को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा समाज औ...