मऊ, जनवरी 16 -- मऊ। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की ओर से वन देवी इंटर कॉलेज, वन देवी मंदिर, वन देवी पार्क, वन देवी मंदिर प्रांगण आदि स्थलों पर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की टीम से हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की समस्त टीम ने लोगों को जागरुक किया कि बाल विवाह का मामला जानकारी में आता है तो आप 1098 पर सूचित करें। कार्यक्रम में हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय, तृप्ति राय, राखी राय, शाहबाज अली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.