श्रावस्ती, जनवरी 13 -- श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देश पर हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय भिनगा में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। जिसमें उपस्थित स्टाफ व बच्चों को बाल विवाह की कुप्रथा के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी को शपथ दिलाई गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना आदि के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की सरिता त्रिपाठी सहित विद्यालय के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...