बोकारो, फरवरी 12 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर बालिकाओं को शिक्षा देने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने तथा बाल विवाह कराने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने का संदेश दिया। प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि सभी बच्चियों को शिक्षा देना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बेटियों का विवाह उचित उम्र में ही हो और इसके लिए व्यापक जागरूकता आवश्यक है। इसी संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ निकाला जा रहा है। सीओ आफ़ताब आलम ने कहा कि गोमिया प्रखंड बाल विवाह मुक्त घोषित है, जो क्षेत्र के ल...