लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला प्रशासन एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त प्रयास से चलाये जा रहे बाल विवाह मुक्ति अभियान के तहत कुडू और किस्को प्रखंड के ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न धर्मस्थलों, हाट-बाजारों एवं प्रखंड कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आम नागरिकों एवं हितधारकों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान तथा बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं। किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने बाल विवाह की निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी को भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो वह तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 112 अथवा 100 नंबर पर सूचना दें। लड़कियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अधिकार है और समाज के सभी वर्गों को इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.