औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- बारुण प्रखंड के राजकीयकृत देवबंशी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुंदरगंज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के पूर्ण उन्मूलन हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राकेश कुमार, शिक्षक निरंजय कुमार ने बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाने से की। विद्यार्थियों, शिक्षकों, शैक्षिक सहकर्मियों एवं विद्यालय कर्मियों ने बाल विवाह नहीं करने, न होने देने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया। बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जागरूकता अभियानों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं, शिक्षकों तथा विद्यालय प्रशासन द्वारा बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रभावों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.