गुमला, जनवरी 20 -- चैनपुर। चैनपुर प्रखंड परिसर में 21 जनवरी को अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता को मजबूती देना है। बीडीओ यादव बैठा ने बताया कि बाल विवाह और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाएं समाज के लिए अभिशाप हैं। कार्यशाला में बीडीओ यादव बैठा,सीओ दिनेश गुप्ता, एसडीपीओ ललित मीणा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ सहित मुखिया, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहिया व महिला पर्यवेक्षक शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...