रांची, फरवरी 8 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में रविवार को खूंटी जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम के दौरान जिले के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) ने अपने-अपने प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। पीएलवी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.