बहराइच, सितम्बर 6 -- बहराइच, संवाददाता। जरवल ब्लॉक में शनिवार को ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों के एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संकल्प लिया गया कि गांव-गांव की पंचायतें अब बाल विवाह रोकथाम, परिवार नियोजन और पोषण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगी। यह कार्यक्रम उम्मीद परियोजना के अंतर्गत हुआ, जिसमें 148 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख इं. वीपेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार दबाव में बेटियों की शादी जल्दी कर दी जाती है, लेकिन यह परंपरा उनकी जान के लिए खतरा है। यदि पंचायतें आगे बढ़कर जागरूकता फैलाएंगी तो हम बाल विवाह को रोक सकते हैं और बेटियों को पढ़ाई का अवसर दे सकते हैं। बीडीओ आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करने वाली लड़कियों का ...