जौनपुर, जनवरी 17 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान अपील करते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि समाज के कुछ वर्गों में आज भी बाल विवाह जैसी कुप्रथा प्रचलित है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इस कुरीति से मुक्ति के लिए समाज के जागरुक लोगों को आगे आकर सहयोग करना होगा। कहा कि बाल विवाह कराने में जो भी व्यक्ति सहयोग करेगा, वह कानूनन दोषी माना जाएगा, चाहे वह पंडित हो, काजी हो, नाई हो या कैमरामैन। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने लोगों से जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.