मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साहेबगंज के चंद्र नारायण (सीएन) कॉलेज के प्राचार्य विवेकानंद सिंह ने कहा है कि बाल विवाह का मूल कारण अशिक्षा है। अशिक्षा को दूर करके ही बाल विवाह पर रोक लगायी जा सकती है। लड़कियां परिवार पर बोझ नहीं है। उसे भी लड़कों के समान कानूनी अधिकार प्राप्त है। बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सौ दिनों के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रोफेसर, छात्र-छात्राओं, पैनल अधिवक्ता पवन कुमार एवं पारा लीगल वालेंटियर किरण कुमारी ने भाग लिया। कॉलेज के बीएड डिपार्टमेंड के अध्यक्ष सुमन कुमार झा व सहायक प्रोफेसर विकास चंद्रा ने कहा कि बाल विवाह के मामले वहीं ज...