पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन एवं ओसीएस द्वारा बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पूर्णिया में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विशेष सखी वार्ता एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज़ प्रथा आदि जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करना तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दिया गया। सखी वार्ता के दौरान जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह द्वारा किशोरियों को बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.