बिहारशरीफ, मई 29 -- बाल विवाह और दहेज प्रथा रोकने के लिए लगेंगे सूचनापट कानूनों की जानकारी और अधिकारियों के नंबर भी होंगे डिस्प्ले, घर-घर चलेगा अभियान मंदिर, मस्जिद और अस्पताल में लगाए जाएंगे सूचना पट्ट, पुजारी भी करेंगे जागरूक बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर लगाम कसने के लिए समाज कल्याण विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही राज्यभर के मंदिरों, मस्जिदों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। इन कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुजारी और अन्य धार्मिक गुरुओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। यह नई पहल शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने में भी मदद करेगी। समाज कल्याण विभाग इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार कर रहा है, जिसके तहत जल्द ही सभी धार्मिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.