जहानाबाद, सितम्बर 8 -- मेहन्दीया, एक संवाददाता। प्रखण्ड की टेरी पंचायत में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर बाल संरक्षण इंकाई द्वारा पंचायत स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक तथा एकदिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया गीता देवी ने की। मुखिया गीता देवी ने कहा कि बाल विवाह के दुष्परिणाम और बच्चों के अधिकारों के बारे में शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न तरह के अभियान चलाए जाते हैं। वही छोटे-छोटे बच्चों के अधिकारों पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह सामाजिक अपराध है। वहीं बाल मजदूरी भी इसी के दायरे में आता है। इसलिए बच्चों के प्रति सभी लोगों को सकारात्मक बनना पड़ेगा। मौके पर बाल संरक्षण सचिव रेखा कौ...