चाईबासा, मई 8 -- चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को तुईबीर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पीएलवी हेमराज निषाद एवं पीएलवी रत्ना चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण कानूनी संबंधित बातों से अवगत कराया गया,ताकि वह अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक हो सके। जिसमें कहा गया कि बाल विवाह और डायन प्रथा दोनों ही समाज में गंभीर कुरीतियां हैं। जो बच्चों और महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करती हैं। बाल विवाह बच्चों को उनकी शिक्षा और विकास से वंचित करता है। जबकि डायन प्रथा के कारण महिलाओं को उत्पीड़न और हिंसा का सामना करना पड़ता है। बाल विवाह एक ऐसी प्रथा है जिसमें बच्चों को उनकी उचित उम्र लड़कियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.