धनबाद, फरवरी 17 -- महुदा, प्रतिनिधि। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा की ओर से रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र मंझलाडीह में बाल विवाह उन्मूलन पर निबंध लेखन व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणा किशोरी मंच की 30 किशोरियों ने भाग लिया। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की सचिव हलीमा एजाज ने बाल विवाह प्रतिनिषेध अधिनियम, बाल विवाह के दुष्परिणाम व प्रभाव का विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान ट्रस्ट की चंदा कुमारी व पूजा कुमारी ने जेंडर आधारित भेदभाव व हिंसा, बाल विवाह आदि पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। चयनित तीन किशोरियों को 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो, माला देवी, गुलनाज बानो, पूर्णिमा कुमारी, उर्मिला कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...