लोहरदगा, फरवरी 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।बाल विवाह उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए गुरूवार को लोहरदगा समाहरणालय से जागरूकता रथों को रवाना किया गया। उपायुक्त डॉ ताराचंद इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। शिक्षा से ही इस कुरीति को दूर किया जा सकता है। बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों के लिए कानून में सजा के प्रावधान हैं। किसी के द्वारा अगर बाल विवाह किया जा रहा है या उसे बढ़ावा दिया जा रहा है तो इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 1098 पर दें। उपायुक्त द्वारा एक अन्य जागरूकता वाहन को रवाना किया गया जिसमें जन्म व मृत्यु के पंजीकरण हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने आवश्यक रूप से किसी भी नवजात के जन्म का पंजीकरण कराने और किसी व्यक्ति का मृत्यु का भी निबंधन कराने की अपील आमजनों से की गयी। अवसर पर बाल विवाह...