पिथौरागढ़, फरवरी 4 -- पिथौरागढ़। एएचटीयू एवं महिला हेल्पलाइन द्वारा राजकीय निराश्रित महिला कर्मशाला हड़कोट में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अपर उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल ने महिलाओं को बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, महिला संबंधी अपराध, मानव तस्करी व भिक्षावृत्ति से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुशीला आर्या सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...