जौनपुर, फरवरी 3 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आएं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और छात्र छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक किया गया। इस दौरान सीओ प्रतिमा वर्मा ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को शपथ दिलाई। सीओ प्रतिमा वर्मा ने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया। कहा कि कई बार परिवार के अशिक्षित होने के कारण लड़कियां इस पीड़ा की शिकार हो जाती हैं। सामाजिक दबाव के चलते भी परिवार छोटी उम्र में अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं, जो एक अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए क़ानून बनाया गया है। लेकिन यह तभी लागू हो पाएगा जब सबलोग मिलकर इसे जन अभियान का रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.