रुडकी, दिसम्बर 17 -- रुड़की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की की जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए वित्तीय वर्ष से सेवानिवृत्ति पर न्यूनतम एक लाख रुपए दिए जाने का निर्देश जारी कर सराहनीय काम किया है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं विशेष कर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा। वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक सप्ताह में 88 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी किए जाने से उनका रोजगार व उत्साहवर्धन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...