लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ। प्राइमरी स्कूल के परिसर व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बाल-वाटिकाओं को प्रशिक्षण के बाद 141 अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर मिल गए हैं। ये तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को पढ़ाएंगे। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई, कहानी, गीत, खिलौनों और गतिविधियों के माध्यम से संज्ञानात्मक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को गति देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...