गाजीपुर, फरवरी 7 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कनुवान गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास प्रेमनिधि दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं, रासलीला और गोवर्धन महिमा का अत्यंत भावपूर्ण एवं सजीव वर्णन किया। कथा स्थल पर सजी भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म के बाद पूतना वध, माता यशोदा के साथ बाल सुलभ शरारतें, माखन चोरी, गोपियों के साथ प्रेमपूर्ण लीलाएं, गायों के प्रति करुणा भाव, कालिया नाग के मर्दन सहित अनेक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। कंस का आमंत्रण मिलने पर भगवान श्रीकृष्ण का बड़े भाई बलराम के साथ मथुरा प्रस्थान का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए प्र...