सीवान, अप्रैल 11 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पकड़ी पंचायत के महुअल महाल में चल रहे रामकथा के चतुर्थ दिवस के मौके पर राम कथा में साध्वी प्रियंका शास्त्री दीदी ने भगवान श्री राम के प्राकट्य उत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हम और आप सोचते हैं कि भगवान धर्म की रक्षा के लिए आते हैं। लेकिन अगर भगवान धर्म के लिए आते तो धर्म के लिए तो भरत जी काफी थे। भगवान निशाचारों के संघार के लिए आते तो निशाचारों के नाश के लिए लक्ष्मण काफी थे। भगवान संतों के लिए आते तो संतों के लिए हनुमान काफी थे।राजा दशरथ के आंगन में चार-चार पुत्रों का जन्म हुआ। भगवान श्री राम की बाल लीलाओं का दर्शन कथा के द्वारा साध्वी दीदी ने कराते हुए कहा कि भगवान राम बारह कलाओं से परिपूर्ण थे। वे अपनी माता कौशल्या को बाल्यावस्था में ही विशाल रूप के दर्शन कराए। इसीलिए कराए ताकि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.