पटना, जुलाई 30 -- डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि सफेदपोश की आड़ में कुछ लोग बाल यौन उत्पीड़न जैसा घिनौना काम कर रहे हैं। समाज को ऐसे लोगों के खिलाफ आगे बढ़कर आंदोलन करना चाहिए। मगर, दुखद है कि समाज इनको रोकने की कोशिश करने वाली पुलिस के खिलाफ ही आंदोलन करती है। उन्होंने इसके पक्ष में भोजपुर और नवादा जिले में हुई घटनाओं का उदाहरण भी दिया। वे बुधवार को सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय मानव व्यापार निरोध दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मानव व्यापार से जुड़े मामलों को अतिरिक्त कार्य न समझें। संवेदनशीलता के साथ ऐसे केसों का निबटारा करें। मानव तस्करी एवं ट्रांसजेंडर मुद्दे पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स के बाद मानव व्यापार दूसरा सबसे बड़ा सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.