देहरादून, जनवरी 16 -- फोटो... देहरादून। पूर्व सैनिक समिति के सभागार में बाल मेला धूमधाम से मनाया गया। गजियावाला सेक्टर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आए बच्चों, अभिभावकों नेइसमें शिरकत की। मेले का शुभारंभ सुपर वाइजर नीतू नेगी ने अतिथियों को पौधे प्रदान कर किया। जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुंडीर, बीडीसी सदस्य गौतम शर्मा, रिटायर्ड कर्नल सतीश शर्मा और ग्राम प्रधान हरिकला अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बाल कविता, बालगीत आदि की प्रस्तुति दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए स्टाल के माध्यम से उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन अशोक मिश्र, सुपरवाइजर राधा पाठक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...