भदोही, दिसम्बर 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई ब्लॉक क्षेत्र केउच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में मिशन शिक्षण संवाद की ओर से शनिवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में खेलकूद के साथ ही बच्चों को गणित की संक्रियाओं को समझाने के लिए खानपान के स्टाल लगाए गए। मेले का शुभारंभ मुख्यअतिथि एआरपी रामबली सिंह यादव के साथ प्रधान प्रतिनिधि विनोद बिंद ने किया। इसमे बच्चों की कुल 15 टीम ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने फुल आन मनोरंजन और मस्ती की। कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्र पवन,अभिषेक, तथा गांव के ही अन्य लोगों के साथ अन्य विद्यालय के अध्यापक सतीश सिंह,पीएन सिंह, सौरभ यादव ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया साथ ही बच्चों के कार्यों की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। बच्चे दीपाशी,कामनी, क्रांति,रिया,अंश विश्वकर्मा, आर्यन,गौरव,अंकित, विनम, हसी...