जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- जमशेदपुर। साकची बोधि मैदान में चतुर्थ बाल मेला का प्रमुख आकर्षण 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक शाम 5 से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 15 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 16 नवंबर को मैजिक शो का आयोजन होगा तो 17 नवंबर को एकल सह सामूहिक नृत्य के साथ ही भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाया जाएगा। वंदे मातरम का भी आयोजन होगा। 18 नवंबर को राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में हैंड शो का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर को देशभक्ति गीत के आयोजन के साथ ही आनंदमठ फिल्म दिखाई जाएगी। 20 नवंबर को स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...