समस्तीपुर, फरवरी 21 -- उजियारपुर। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलारी वार्ड 8 में शनिवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन उमवि बेलारी के एचएम अशोक कुमार, सरपंच योगेन्द्र सिंह, उवि बेलारी के एचएम ज्वाला प्रसाद, शिक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मेला में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें शैक्षणिक प्रदर्शनियां, चित्रकला, गणितीय गतिविधियां और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों से आगन्तुकों का ध्यान आकर्षित किया। मौके पर एचएम अब्दुल जमाल सादिर, शिक्षक रंजीत कुमार, रविशंकर, प्रीति कुमारी, विनय कुमार पाठक, बतहु सहनी, आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी, सहायिका किरण कुमारी, शिक्षिका चांदनी प्रवीण, अर्चना कुमारी, नीलम वर्मा सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...